नोएडा, मई 22 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में एआई तकनीक का इस्तेमाल होगा। चालक को झपकी आती है या गति सीमा का उल्लंघन करता है, तो यह तकनीक तुरंत अलर्ट कर देगी। अधिकारियों के अनुसार इसे जल्द शुरू किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने यूपी को डिपो मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने स्वीकृति दी है। एआई आधारित डिपो प्रबंधन लागू करने वाला यूपी देश का पहला राज्य होगा। बसों में उन्नत एआई आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। यदि बस चलाते समय चालक को झपकी आती है, वह सो जाता है या निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करता है, तो यह तकनीक तुरंत अलर्ट जारी कर देगी। बसों की कार्यशाला में खड़े रहने की अवधि कम होगी और संचालन दक्षता बढ़ेगी। एआई माडल के तहत डिपो में किस बस की कब सर्विसिंग की आवश्यकता है, किन डिपो में संस...