नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा गुरुवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दोनों शहरों का एक्यूआई क्रमश: 214 और 276 दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई एक दिन पहले के मुकाबले 52 अंक कम हुआ। वहीं, ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में 56 अंक की कमी दर्ज की गई। इस महीने ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई तीन दिन बेहद खराब श्रेणी में रहा। ग्रेनो का नॉलेज पार्क फाइव सबसे वायु प्रदूषित स्थान रहा। यहां का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। दिनभर बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.