नोएडा, जून 16 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले 91 कर्मचारियों से 19 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत होगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहली बार नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या लगभग 1.90 लाख है। इन लोगों को बीते साल अगस्त से लेकर अभी तक यहां की कंपनियों में नियुक्ति मिली है। सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में इस बारे में मंगलवार को जानकारी साझा की गई। इसमें नोएडा से क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे और ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम वैभव सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेनो की कंपनियों में पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी प्रधानमंत्र...