नोएडा, अक्टूबर 15 -- विक्रम शर्मा, नोएडाः नोएडा से ग्रेनो आने-जाने के लिए आने वाले दिनों में और भी कम समय में मेट्रो मिला करेगी। अभी सुबह-शाम व्यस्त समय में साढ़े सात मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाता है। अब इसका समय घटाकर 6 मिनट करने की तैयारी है। संभवत: यह सुविधा करीब 15 दिन बाद 1 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। नोएडा से ग्रेनो के बीच एक्वा लाइन रूट पर 13 मेट्रो का संचालन किया जाता है। इसके अलावा एक ट्रेन रिजर्व में रखी जाती है। सभी कोच में करीब 1322 लोग सफर करते हैं। अभी सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह-शाम व्यस्त समय में साढ़े सात मिनट और बाकी समय में 15 मिनट के अंतराल में मेट्रो का संचालन किया जाता है। शनिवार को हर 10 मिनट और रविवार को 15-15 मिनट के अंतरा...