नोएडा, मार्च 1 -- नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और डिपो से बोडाकी रूट पर एक्वा लाइन मेट्रो का निर्माण शुरू करने को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के मध्य तक टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।ये हैं एक्वा लाइन मेट्रो के नए रूट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 14 फरवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो रूट की योजना को मंजूरी प्रदान की गई थी। मेट्रो का यह कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा है और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने हैं। इस कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन हैं:- बॉटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा सेक्टर 105, नोएडा सेक्टर 108, नोएडा सेक्टर 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक...