नोएडा, जुलाई 11 -- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रोड टैक्स और जुर्माना जमा नहीं करने वाले जिले के 9 हजार से अधिक कमर्शियल वाहनों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। इन वाहनों पर कुल 85.50 करोड़ रुपये का रोड टैक्स और जुर्माना बकाया है। बकायेदार वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा। विभाग ने बड़े बकाएदारों की सूची भी जिला प्रशासन को भेज दी है। यह भी पढ़ें- नोएडा से हिमाचल-राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए 24 घंटे चलेंगी बसेंएकमुश्त समाधान योजना से मिल सकती है राहत उत्तर प्रदेश सरकार की नई एकमुश्त समाधान योजना अगले एक-दो माह में लागू हो सकती है। प्रस्तावित योजना के तहत बकायेदारों का 100 प्रतिशत जुर्माना माफ करने और मूल रोड टैक्स में भी विशेष छूट द...