नोएडा, जून 12 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों को 11 सिटी बसों का तोहफा देंगे। वह लखनऊ से वर्चुअल रूप से नोएडा सिटी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हर बस में यात्रियों के बैठने के लिए 41 सीटें होंगी। इन बसों में सुरक्षा के लिए जहां सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग का भी इंतजाम होगा। पहले 10 बसें चलाने की तैयारी ही थी। अब 11 बसों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। इनमें से कुछ बसे नोएडा से जेवर एयरपोर्ट बस के रूट पर भी चलाई जाएंगी। गुरुवार को प्राधिकरण की एईसीओ वंदना त्रिपाठी, एसीईओ सतीश पाल समेत तमाम अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी और कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली-ऋषिकेश को जोड़ेग...