नोएडा, जून 23 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सूरजपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता अनिरूद् सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह को पत्र लिखकर नोएडा को अलग जिला बनाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि यूपी में नोएडा सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला शहर है जबकि यहां के लोग किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए ग्रेटर नोएडा जाना पड़ता है। वहां आने-जाने में करीब 70 किलोमीटर का सफर तय होता है। ग्रेनो में सत्र न्यायालय, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस आयुक्त कार्यालय, उपभोक्ता फोरम सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान हैं। ऐसे में लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नोएडा को अलग जिला बनाया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...