नोएडा, नवम्बर 10 -- नोएडा के सेवन एक्स सेक्टरों (7x Sectors) में अब बेहतर पानी की आपूर्ति होगी। इन सेक्टरों में 40 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) गंगाजल आपूर्ति करने की परियोजना की रविवार से शुरुआत की गई। विधायक पंकज सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों को अधिक टीडीएस की शिकायत से छुटकारा मिलेगा। सेवन एक्स सेक्टरों के लिए रविवार को सेक्टर-116 स्थित जलाशय परिसर से गंगाजल आपूर्ति की शुरुआत की गई। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि गंगाजल की नई लाइन गाजियाबाद से नोएडा के लिए बनकर तैयार हो गई है। इस लाइन के जरिये 36 पॉइंट 5 क्यूसेक गंगाजल नोएडा को मिलेगा। यह लाइन सीधे गाजियाबाद से सेक्टर-116 जलाशय परिसर से जोड़ी गई है। इसी में से 40 एमएलडी गंगाजल सेवन एक्स सेक्टरों को दिया जाएगा। 7x सेक्टरों में कौन-कौन से सेक्टर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.