नोएडा के होमबायर को बड़ी राहत! बिल्डर ने 13 साल लटकाया फ्लैट का पजेशन, अब देगा 2.5 लाख रुपये और ब्याज
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Noida Flat Case: नोएडा में फ्लैट की पजेशन के लिए करीब 13 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाले होमबायर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बिल्डर पर 2.5 लाख रुपये की लागत लगाई है। साथ ही, फ्लैट की पजेशन में हुई देरी पर 24 फीसदी सालाना ब्याज देने के आदेश को भी बरकरार रखा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट का यह फैसला उन हजारों होमबायर्स के लिए अहम माना जा रहा है, जो बिल्डर से फ्लैट की पजेशन मिलने में देरी के कारण लंबे समय से परेशान हैं। यह मामला मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और होमबायर प्रतिभा गुप्ता से जुड़ा है।35.90 लाख रुपये देकर खरीदा था फ्लैट प्रतिभा गुप्ता ने नोएडा के सेक्टर 75 स्थित गोल्फ सिटी प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किया था। इसके लिए उन्होंने करीब 35.90 लाख रुपये का पेमेंट किया था। अप्रैल 2011 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.