ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा एक होटल में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय प्रोफेशनल सिंगर की मौत हो गई। शख्स कॉरिडोर में खड़ा था तभी यह हादसा हुआ। मृतक का नाम गौरव है और वह अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। होटल की खिड़की से बाहर झांकने के दौरान शख्स हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा था और फिर कुछ ही सेकेंड में दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर होटल स्टाफ पहुंचा और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। बतौर सिंगर काम करने वाले गौरव उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर निवासी थे। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंडिया टुडे के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस होटल पहुंची और शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...