नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा स्पोर्ट्स सिटी से जुड़े सेक्टर-150 के एससी-02 की तीन परियोजनाओं में अगले महीने से फ्लैटों की रजिस्ट्री और निर्माण शुरू करने की तैयारी है। इन तीन परियोजनाओं में एक हजार से अधिक लोग फ्लैट में रह रहे हैं। रजिस्ट्री शुरू करने से पहले हर सोसाइटी में 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक रखने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। ये फ्लैट पूरा बकाया मिलने और खेल सुविधाएं विकसित करने तक बंधक रहेंगे।फ्लैट बंधक बनाने की दो वजहें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गोदरेज सहित तीन परियोजनाओं को सशर्त अधिभोग प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। अब इन परियोजनाओं से संबंधित 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक बनाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि फ्लैट बंधक बनाने की दो वजह हैं। पहली, बिल्डर के जरिए पूरा बकाया मिलना और दू...