नोएडा, जनवरी 23 -- गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। स्कूल द्वारा पुलिस को इसकी सूचना देने के साथ ही एहतियातन सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा इस संबंध में पैरेंट्स को मैसेज भेजकर सूचना दे दी गई है। शिव नादर स्कूल की प्रिंसिपल अंजू सोनी ने आज सुबह पैरेंट्स को मैसेज भेजकर बताया, ''हमें आज सुबह बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला है और सुरक्षा जांच के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल आज 23 जनवरी 2026 को बंद रहेगा। स्कूल बसें वापस भेजी जा रही हैं और माता-पिता से अनुरोध है कि वे अपने बच्चे को तय ड्रॉप ऑफ जगह पर लेने आएं। माता-पिता जगह पर पहुंचने के बारे में रियल टाइम अपडेट के लिए संबंधित बस स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।'' यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.