मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नोएडा में रह रहे झारखंड के धनबाद निवासी मास्टर माइंड अभिषेक कुमार ने शहर के बैरिया में फर्जी वीजा के नाम पर ठगी का सेंटर खोला था। उसने इस सेंटर में चार एजेंटों को रखकर विदेश भेजने के नाम पर 300 युवकों से करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की थी। सभी को पश्चिमी अफ्रिका के बेनिन देश का वीजा और फ्लाइट का टिकट दिया गया था। अभिषेक ने मुजफ्फरपुर में ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में इसी तरह फर्जी वीजा देकर लोगों से ठगी की है। दिल्ली व मुम्बई से लौटकर आने के बाद 29 युवाओं अहियापुर थाने में बीते साल आठ अक्टूबर को ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच में पुलिस ने अभिषेक के मोबाइल नंबर से उसके नोएडा में होने की जानकारी जुटाई है। अब नोएडा में उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी जाएगी। हालांकि, ठगी के रुपये ...