नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा में सेक्टर-38ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में शुक्रवार एक बार में बाउंसरों ने एक युवक पर क्रूरता से हमला किया था जिसपर अब पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें पांच बाउंसर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मॉल में एक बार के बाहर दोनों पक्षों के बीच डांस करने को लेकर कहासुनी हुई थी जो कि बाद में हिंसक हो गई। आरोपियों की मेडिकल जांच से पता चला कि वे शराब के नशे में थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर बार के बाउंसरों से उनकी कहासुनी हो गई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें बार के बाहर आरोपियों को जमकर मारपीट करते देखा जा सकता है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय आजाद आलम, शरश (35) धीरज सिंह (42) हिरेन (3...