गाज़ियाबाद, जून 9 -- -फर्जी कार्यालय दिखाकर काम लेने और करोड़ों के प्रोजेक्ट में भुगतान लेने लेकर कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप -निर्माण कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

शिकायत का विवरण गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित एक निर्माण कंपनी ने नोएडा की एक फायर फाइटिंग एवं वेंटिलेशन सेवा प्रदाता फर्म के संचालक पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। डीसीपी ग्रामीण से शिकायत के बाद थाना पुलिस ने आरोपी फर्म संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गणपति कांट्रेक्टर्श के अधिकृत प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने डीसीपी नगर को शिकायत देकर बताया कि नोएडा सेक्टर-63 स्थित सैन इंफोटेक सर्विसेज के प्रोपराइटर के संजय कुमार ने स्वयं को प्रत...