नोएडा, अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जिले के प्राइवेट स्कूलों के लिए फीस बढ़ोतरी की लिमिट तय कर दी है। जिला फीस नियामक समिति की बैठक में प्राइवेट स्कूलों को लेकर कई फैसले लिए गए। इन स्कूलों के लिए 5 साल तक यूनिफॉर्म बदलने पर भी रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए फीस में बढ़ोतरी को अधिकतम 7.23 प्रतिशत तक सीमित रखें। जिला फीस नियामक समिति की बैठक के बाद एक बयान जारी कर फैसलों की जानकारी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की। बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश स्व-वित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के प्रावधानों के तहत किया गया। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट बनने के बाद धोखा...