नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- आजकल बढ़ता हुआ एयर पलूशन हमारी हेल्थ के लिए चिंता का बड़ा विषय बन गया है। हवा की क्वालिटी बहुत तेजी से बिगड़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। उनके लंग्स और इम्यून सिस्टम अभी पूरी तरह से डेवलप नहीं होते, इसलिए वे प्रदूषण से ज्यादा अफेक्टेड होते हैं। डॉक्टर अर्पित गुप्ता बताते हैं कि अगर पैरेंट्स कुछ आसान कदम अपनाएं तो बच्चों को एयर पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे से काफी हद तक बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं -सुबह और शाम खिड़कियां बंद रखें डॉ. अर्पित गुप्ता के अनुसार, सुबह और शाम के समय हवा में पलूशन का लेवल सबसे ज्यादा होता है। इसलिए ऐसे टाइम में बाहर की हवा घर में ना आने दें। इस दौरान घर की खिड़कियां बंद रखना बेहतर है ताकि बच्चे जहरीली हवा से दूर रहें। दिन में जब हवा थोड़ी साफ होती है, तभी खिड़कियां...