नोएडा, फरवरी 26 -- नोएडा से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के एक बेहद प्रतिष्ठित स्कूल में यूकेजी (UKG) क्लास में पढ़ने वाला एक मासूम सुबह स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुआ, लेकिन नींद लग जाने की वजह से वह बस में ही सोया रह गया। इसके बाद बस के लापरवाह स्टाफ ने सभी बच्चों के उतरने के बाद बस को चेक किए बिना वाहन को 25 किलोमीटर दूर यार्ड में ले जाकर खड़ा कर दिया। जिसके बाद वह बच्चा भी अगले 6 से 7 घंटे तक भीषण गर्मी में भूखा-प्यासा वहीं पर फंसा रहा और रोते हुए मदद की गुहार लगाता रहा। उधर स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और कई घंटों तक बेटे के लापता होने की मानसिक यातना झेलने के बाद वे जैसे-तैसे बस के यार्ड तक पहुंचे और उन्हें अपना बच्चा मिल गया। बच्चे की मां ने इस पूरे कि...