नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा के सेक्टर 150 में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। नोएडा पुलिस ने इस बार पांच लोगों को नामजद किया है। ये एफआईआर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत की गई है। FIR निर्माण स्थल पर लंबे समय से जमा पानी, सुरक्षा की कमी और पर्यावरणीय लापरवाही पर आधारित है। ये गड्ढा 2021 से खुदाई के बाद पानी से भरा पड़ा था और कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी नहीं थी।FIR में कौन-कौन आरोपी? नई FIR में पांच लोग नामजद हैं। इसमें अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अचल बोहरा और निर्मल कुमार शामिल हैं। ये सभी उस प्लॉट और प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जहां हादसा हुआ। अभय कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। युवराज के पिता राज कुमार मेहता लगातार न्याय ...