नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नोएडा के एक अस्पताल से नवजात बच्ची को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जानाकीर देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना नौ अक्टूबर की शाम थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव स्थित प्राथमिक चिकित्सालय में हुई।सुबोध कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता गौतम नंदन की शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी को प्रसव के लिए छह अक्टूबर को भंगेल स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां उसने आठ अक्टूबर को बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान 2500 रुपए दिलाने के नाम एक महिला आई और बच्ची को उठा ले गई।बच्ची को लेकर गायब हुई महिला शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसी दौरान एक अज्ञात महिला ने सरकारी अस्पताल में बच्चे के जन्म पर ढाई हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन देकर उनकी पत्नी और मां से नजदीक...