नोएडा, जून 29 -- नोएडा में सोमवार सुबह सेक्टर-119 की एक हाईराइज हाउसिंग सोसाइटी के कई फ्लैटों भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक फ्लैट में एसी फटने या शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा में सोसाइटी बिल्डिंग और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग; खाली कराए गए फ्लैट जानकारी के अनुसार, सेक्टर-113 थाना अंतर्गत आने वाले सेक्टर-119 की अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर कई फ्लैटों में आज सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई। तेजी से फैली आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सोसाइटी परिसर में मौजूद...