गुड़गांव, सितम्बर 2 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। नोएडा में आठ साल के मासूम बच्चे के साथ मारपीट, कुकर्म का प्रयास और यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम के थाना डीएलएफ फेज-एक में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला नोएडा के थाना सेक्टर-135 को भेज दिया गया है। डीएलएफ फेज-एक थाना इलाके में रहने वाली मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति से साल 2023 में तलाक हो गया था। अदालत के आदेशानुसार आठ वर्षीय बेटे संयुक्त कस्टडी माता-पिता दोनों को मिली थी。

मामले का विवरण बेटे के पिता ने उसकी देखभाल के लिए नोएडा के सेक्टर-129 में स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में बेटा रहता है। बेटे की देखभाल के लिए एक महिला आया रखा था। महिला का आरोप है कि एक जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 के बीच नोएड...