फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- नूंह, धनंजय चौहान। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत की घटना ने नूंह के धुलावट गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे की याद ताजा कर दी। 18 मई 2024 की रात केएमपी पर आग लगने से नौ श्रद्धालु जिंदा जल गए थे और कई घायल हुए थे। दोनों हादसों में चलती बस आग की चपेट में आई। नूंह में हादसा तावड़ू उपमंडल के धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ था। बस में पंजाब और चंडीगढ़ के करीब 60 श्रद्धालु सवार थे, जो मथुरा-वृंदावन और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा से लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- 9 लोगों की जान गई, फिर वही सवाल... स्लीपर बस में आग लगते ही क्यों फंस जाते हैं यात्री? हादसे में छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हुई थी। बस में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाने में मदद की थी। बस का म...