नोएडा, मई 28 -- नोएडी की निक्की आपको याद है ना, वही जिसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। उसी घर में ब्याही गई सगी बहन ने दावा किया था कि पति और सास समेत ससुराल के लोगों ने निक्की को जिंदा जलाकर मार दिया। लेकिन अब मामला पूरी तरह पलट गया है। निक्की की बहन कंचन अब कोर्ट में अपने बयान से पलट गई है तो मायकेवालों ने पंचायत में समझौता कर लिया। निक्की मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत में समझौता हो गया। पंचायत में तय हुआ है कि निक्की की बहन कंचन ससुराल नहीं जाएगी। वह पति के साथ दादरी में रहेगी। कंचन के कोर्ट में बयान दर्ज हुए थे, जिनमें वह अपने बयान से मुकर गई। बताया जा रहा है कि कंचन ने कहा है कि घटना के दिन घर में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में अब आरोपी विपिन को जल्द जमानत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- ट्विशा के शरीर प...