नोएडा, सितम्बर 14 -- नोएडा में किसानों की मांगों को लेकर किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने मोर्चा खोल लिया है। वे सोमवार को नोएडा पहुंचे इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में किसान भी थे जो कि अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा हुए। राकेश टिकैत नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर पर आयोजित महापंचायत में पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने जिले की तीनों अथॉरिटी (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी) पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरने पर डटे रहने का आह्वान किया। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसान 10% आवासीय प्लॉट, आबादी से जुड़े मामलों का निपटारा और नए कानून के अनुसार 20 फीसदी भूखंड लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा किसान चाहते हैं कि 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून लागू हो। बीते कुछ दिनों से जारी इस धरना प्रदर्शन में अलग-अलग किसान संगठन शामिल हैं। किसानों ...