नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के समय इंजीनियर और साजिशकर्ता आदित्य आनंद की कई महिला साथी भी मौके पर मौजूद थीं। उन पर भी श्रमिकों को आगजनी और तोड़फोड़ के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस और एसटीएफ ने करीब 8 ऐसी युवतियों को चिह्नित किया है। उनकी तलाश जारी है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि नोएडा की तरह दिल्ली और गुरुग्राम तक बवाल कराने की साजिश रची गई थी। मजदूर बिगुल दस्ता से युवतियों के संबंध की भी जांच की जा रही है। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक हिंसा के दौरान पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों से भी लोग आए। उन्होंने श्रमिकों को भड़काया। मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद के नोएडा स्थित घर में श्रमिक आंदोलन की तैयारी का ब्लू प्रिंट मिला है। पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने जब उसके सेक्टर-37 स्थ...