लखनऊ, अप्रैल 13 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि नोएडा के मदरसन इंडस्ट्री में वेतन के नाम पर मजदूरों के साथ जो कुछ हो रहा है, वह प्रदेश सरकार की मजदूर एवं युवा विरोधी नीतियों का जीता-जागता प्रमाण है। राय ने इस घटना पर कहा कि भारी भरकम सरकारी विज्ञापनों से पेट नहीं भरता, पुलिस के आंसू गैस के गोले भूखे पेट का जवाब नहीं हो सकते।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से मेहनत करने वाले गरीब मजदूरों की सैलरी मात्र 250-300 रुपये बढ़ाकर सरकार और कंपनियां उनका मजाक उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस और दमन योगी-मोदी की डबल इंजन सरकार की असली तस्वीर दिखाता है। यह भी पढ़ें- औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहें; नोएडा हिंसा पर श्रमिकों से योगी की अपील उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.