नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- नोएडा। नोएडा के सेक्टर-143 स्थित इकेबाना सोसायटी में दुर्गा उत्सव पूरे उल्लास, भव्यता और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया जा रहा है। 10 अक्टूबर से शुरू हुआ यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का ऐसा अद्भुत उत्सव बन गया है, जहां हर दिन खुशियों के नए रंग बिखर रहे हैं। यहां मां दुर्गा की भक्ति भी है, बंगाल की परंपराओं की झलक भी, भारतीय संस्कृति की जीवंत छटा भी और अपनों के साथ त्योहार मनाने का बेमिसाल आनंद भी। इकेबाना सोसायटी का दुर्गा उत्सव अपनी भव्यता, आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता से एक ऐसी मिसाल पेश कर रहा है, जहां हर आयोजन खास है और हर पल यादगार! आनंद मेले की रौनक, गायत्री हवन की पवित्रता, माता की चौकी की भक्तिमय स्वर लहरियां, विधि-विधान से दुर्गा पूजा, धुनुची नृत्य की ...