चम्पावत, मई 1 -- पुलिस और एसएसबी की टीम ने नोएडा से धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को बनबसा-नेपाल सीमा से पकड़ा है। आरोपी के पास से फर्जी कागजात बरामद हुए हैं। बनबसा पुलिस के मुताबिक, नोएडा पुलिस की विशेष टीम ने एक वांछित आरोपी के नेपाल भागने की आशंका जताई थी। इसे लेकर बनबसा पुलिस अलर्ट थी। इस दौरान कैनाल गेट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार की तलाशी ली गई। कार में सवार आरोपी की पहचान सत्येन्द्र सिंह भसीन निवासी पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में पता लगा कि सत्येंद्र सिंह नोएडा में धोखाधड़ी के मामलों में वांछित है। यह भी पढ़ें- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी निवेश कंपनी का मुख्य सरगना नोएडा से गिरफ्तार उसके पास से चार फर्जी आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन, डायरी और 30 हजार रुपये कैश बरामद हुआ। आरोपी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.