नोएडा, अप्रैल 20 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को प्रदूषण का स्तर कम हो गया। एक दिन पहले ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब और नोएडा का खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था। नोएडा का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले इसमें 121 अंक की कमी दर्ज की गई। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। इसमें 114 अंक की कम आई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। यह भी पढ़ें- नोएडा और ग्रेनो में प्रदूषण स्तर कम हुआ दिन का मौसम काफी गर्म हो रहा है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी बढ़़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता ...