नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को व्यावसायिक विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस एयरपोर्ट से पहली उड़ान संचालित करेगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार एयरपोर्ट से उड़ान की तिथि 15 जून 2026 निर्धारित कर दी गई है। यह कदम पिछले दिनों नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी मिलने के बाद उठाया गया। यात्री और कार्गो विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, सिस्टम और संचालन प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी तरह तैयार है। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की डेट सामने आई, इन शहरों के लिए चलेंगी फ्लाइट्स वहीं, अब कुछ ...