नोएडा, अप्रैल 22 -- -17 शहरों के लिए घरेलू उड़ान शुरू करने की योजना पर काम शुरू- गृह मंत्रालय की आपत्तियों को दूर करने में जुटा प्रबंधनग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इसे लेकर एयरलाइंस कंपनियों के साथ वार्ता की गई। एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की एयरपोर्ट साइट पर मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के संबंध में आ रही रुकावट समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में मई के अंत तक एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- उद्घाटन हो गया, लेकिन नहीं उड़ी फ्लाइट; विदेशी CEO बना नोएडा एयरपोर्ट की सबसे ब...