ग्रेटर नोएडा, जून 17 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को दो नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो गईं। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की। अकासा नोएडा एयरपोर्ट से विमान शुरू करने वाली दूसरी एयरलाइंस है। अकासा एयर ने नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू की हैं। एयरलाइंस की पहली उड़ान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:25 बजे रवाना हुई और सुबह 9:35 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से अकासा की पहली उड़ान सुबह 10:15 बजे रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची। एयरलाइंस ने केक काटकर पहली उड़ान की शुरुआत की गई। यह भी पढ़ें- 70 लाख रोजगार; कैसे नोएडा एयरपोर्ट से चमकने जा रही पश्चिमी UP की किस्मत अकासा एयर की मुख्य शासन और रणनीतिक अधिग्रहण अधिकारी प्रिया मेहरा ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट...