नोएडा, मई 1 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। यहां से विमानों की उड़ानें शुरू होने की डेट जारी कर दी गई है। टिकट बुकिंग के लिए एयरलाइंस से संपर्क करना शुरू कर दिया है। यह मंजूरी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू होने से पहले 45 दिनों का जरूरी इंतजार करना होता है।उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित इस एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से अपने एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम के लिए मंजूरी मिलने के बाद, उसने टिकट बुकिंग के लिए एयरलाइंस कंपनियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इंडिगो सबसे पहले उड़ानें शुरू करेगी। इसके बाद अलास्का एयर, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी दे...