नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एयरपोर्ट सर्विलांस रडार और नेविगेशन सिस्टम तक हर प्रकार के उपकरण की व्यवस्था हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को एक्स पर एयरपोर्ट के कार्य प्रगति का वीडियो भी साझा किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव की ओर से एक्स पर साझा किए गए वीडियो में एयरपोर्ट के संचालन के लिए जरूरी हर पहलु की प्रगति के बारे में बताया गया है। इनमें एयरपोर्ट की एक्सिस रोड से लेकर ईंधन टैंक, ऑपरेशन सेंटर, जल और सीवेज व्यवस्था, चेक पोस्ट, टर्मिनल बिल्डिंग, घरेलू टर्मिनल काउंटर, ईगेट्स, बैगेज हैंडलिंग, लाउंज, विमानों को खड़ा करने के लिए एप्रन, कार्गो टर्मिनल, सोलर फॉर्म, एटीसी, ग्राउं...