नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर विकसित करने की तैयारी है। साथ ही, एयरपोर्ट की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 220 केवी लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को नोएडा एयरपोर्ट की विद्युत व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट पर आपूर्ति की व्यवस्था, वर्तमान स्थिति, संभावित आवश्यकताओं तथा भविष्य मे विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ करने के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रबंधक निदेशक ने 33 केवी विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- तीन सोसाइटियों में निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजलीघर बनेगा बिजली विभाग के अधिकारि...