नोएडा, मई 27 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन मार्ग तैयार किया जाएगा। यह 140 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा मार्ग रनवे की पूर्वी दिशा में बाउड्री वॉल पर लगे गेट के सामने बनेगा। इसे 30 मीटर कार्गो सड़क से जोड़ा जाएगा। इस मार्ग से संकट के समय राहत एवं बचाव कार्य, सुरक्षा सेवाओं को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस सड़क की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि आपदा, तकनीकी संकट या फिर आकस्मिक परिस्थितियों के दौरान फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह मार्ग वैकल्पिक व त्वरित संपर्क व्यवस्था के रूप में काम करेगा। इससे आपातकालीन संचालन बिना बाधा जारी रह सकेगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत बड़े एयरपोर्ट पर वैकल्पिक आपातकालीन पहुंच मार्ग ...