नोएडा एयरपोर्ट पर तीन सप्ताह में 42 फीसदी यात्री बढ़े
नोएडा, जुलाई 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नए शहरों के लिए चरणबद्ध तरीके से हवाई जहाजों की उड़ान शुरू की जा रही है। इससे तीन सप्ताह में ही यहां रिकॉर्ड 42 फीसदी यात्री बढ़े हैं। अब तक 40 हजार यात्रा सफर कर चुके हैं। देश के 17 शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से आवागमन सुगम हुआ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू हुई थीं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 15 जून से पांच जुलाई तक 40 हजार यात्री सफर कर चुके हैं। इसमें आने और जाने वाले दोनों यात्री शामिल हैं। पहले दिन 15 जून को जहां 1,427 यात्रियों ने हवाई सफर किया, वहीं पांच जुलाई को यात्रियों का आंकड़ा 2,636 तक पहुंच गया। अधिकारी के मुताबिक 21 दिनों में करीब 42 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि नोएडा एयरपोर्ट न केवल स्थानीय यात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.