ग्रेटर नोएडा, जून 15 -- जेवर में बना नोएडा एयरपोर्ट का सालों का इंतजार आज से खत्म हो रहा है। लखनऊ, बेंगलुरु, अमृतसर समेत कई शहरों के लिए उड़ानों के साथ 25 साल पहले देखा गया सपना पूरा हो जाएगा। हालांकि, अभी महज ट्रेलर है, पांच चरणों का काम पूरा होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट एशिया में सबसे बड़ा होगा। यह आकार में जितना बड़ा है, सुविधाओं में उतना ही आधुनिक। देश में पहली बार बड़े पैमाने पर एलसी-3 (चूना, मिट्टी-सीमेंट) के मिश्रण से नोएडा एयरपोर्ट बनाया गया है, जो लो-कार्बन निर्माण सामग्री पारंपरिक सीमेंट की तुलना में पर्यावरण पर कम प्रभाव डालती है।चंद सेकेंड में ही मिल जाएगा बोर्डिंग पास नोएडा एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन मशीनें लगी है। यहां बिना कतार में लगे यात्री चंद सेकेंड में बोर्डिंग पास हासिल करेंगे। इसके अलावा सामान का वजन समेत भुगतान स्वयं कि...