नोएडा एयरपोर्ट पर किराया सस्ता होने से आईजीआई का दबाव कम होगा
नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूडीएफ कम होने के बाद आखिरकार फ्लाइट का किराया दिल्ली की तुलना में कम हो गया है। उड़ाने सस्ती होने से दिल्ली आईजीआई पर भी यात्रियों का दबाव कम हो सकेगा। इंडिगो व अकासा एयरलाइंस की ओर से किराए में कटौती के बाद माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। खासतौर पर नोएडा, ग्रेनो, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लोगों का मानना है कि यदि किराया प्रतिस्पर्धी बना रहा तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट तक लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि यहां ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.