नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- आशीष धामा, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या शुरुआती अनुमान के मुकाबले आठ गुना तक कम है। 15 जून से 31 जुलाई तक एयरपोर्ट से कुल 97,115 यात्रियों ने सफर किया, जबकि अकेले जुलाई महीने में यह आंकड़ा 76,593 रहा। नोएडा एयरपोर्ट पर बीते 15 जून 2026 को यात्री विमान सेवा शुरू की गई थी। परिचालन के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन यह वृद्धि अनुमान की तुलना में काफी धीमी है। एयरपोर्ट शुरू होने से पहले हर महीने करीब छह लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान लगाया गया था। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक नमो भारत ट्रेन 64 KM कॉरिडोर की DPR को मंजूरी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा हाल में जारी आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि एय...