ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 10 -- यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नोएडा एयरपोर्ट के पास मनमाने निर्माण पर लगाम लगाने के लिए नए मानक यानी नियम कायदे तय करेगा। एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा और निर्माण संबंधी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, मिक्स्ड और मल्टीपल लैंड यूज वाले प्लाटों पर ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) तय किया जाएगा।प्लाटों पर तय की जाएगी निर्माण की सीमा अधिकारियों ने बताया कि यमुना सिटी में एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए लॉजिस्टिक्स-वेयरहाउसिंग, मिक्स्ड लैंड यूज और मल्टीपल लैंड यूज के प्लाटों पर निर्माण की सीमा तय की जाएगी।एफएआर को लेकर बनाई जा रही नीति लॉजिस्टिक्स-वेयरहाउसिंग, मिक्स्ड लैंड यूज और मल्टीपल लैंड यूज के प्लाटों पर ग्राउंड कवरेज और एफएआर (फ्लोर एरिया रेश...