नोएडा, मार्च 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद उत्तर प्रदेश पांच हवाई अड्डों वाला देश का इकलौता ऐसा राज्य बन जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट से पहले चरण में करीब सवा करोड़ यात्री उड़ान भर सकेंगे। इसके निर्माण में बीते ढाई दशक में कई बड़ी बाधाएं आईं। एक वक्त तो ऐसा लगने लगा कि मानों यह एयरपोर्ट गौतमबुद्धनगर में बन ही नहीं सकेगा। तमाम दिक्कतों के बाद आखिरकार इसके शुभारंभ की घड़ी आ गई। पेश है रिपोर्ट.... नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारतीय एविएशन इतिहास में तेज गति के साथ पूरे होने वाले एयरपोर्ट की सूची में शुमार है। एयरपोर्ट के निर्माण शुरू होने से उड़ान के लिए एयरोड्रम लाइसेंस मिलने तक में तीन वर्ष आठ माह और 19 दिन लगे। यह भी पढ़ें- नाेएडा को आज मिलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, 25 वर्ष पुर...