नोएडा एयरपोर्ट के नाम पर ठगी का जाल, सस्ती जमीन और मोटी कमाई का सपना दिखाकर लोगों को फंसाया
नोएडा, नवम्बर 18 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जहां जिले के विकास को रफ्तार दी, वहीं दूसरी ओर यह ठगों के लिए नया मौका बन गया है। एयरपोर्ट में नौकरी, गाड़ी लगवाने, सस्ते भूखंड दिलाने, मुआवजा और पुनर्वास के नाम पर ठगी का जाल फैल गया है। यहां ऐसे 17 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 15 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ताजा मामला मंगलवार को फरीदाबाद में वाहनों की ठगी का सामने आया। यहां जालसाजों ने फर्जी कंपनी के माध्यम से गाड़ियों को एयरपोर्ट में लगवाने के नाम पर 90 ट्रैक्टर समेत 130 गाड़ियों को गायब कर दिया। पूरे मामले को लेकर नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। नोएडा-ग्रेनो और जेवर क्षेत्र में भी जालसाज नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। जमीन दिलाने और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मामलों में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी सेंट्रल नोएडा जोन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.