नई दिल्ली, मार्च 29 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा 3डी रडार से लेकर एंटी हाई जैकिंग से मजबूत होगी। रनवे से पहले ही संदिग्ध वाहनों के पहिये थम जाएंगे। यहां दीवार के पीछे छिपी संदिग्ध वस्तु को तलाश कर निष्क्रिय कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को क्राइम प्रिवेंशन थ्रू एनवायरनमेंटल डिजाइन (सीपीटीईडी) के सिद्धांतों के तहत डिजाइन किया गया है। यहां लगने वाले सीसीटीवी कैमरे एआई से लैस हैं। ये रियल टाइम ट्रैकिंग के साथ ही खतरे को पहचान कर स्वयं ही अलर्ट भेजने में सक्षम हैं। एयरपोर्ट की परिधि में 350 से अधिक कैमरे एवं इलेक्ट्रिक फेसिंग लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ को रोका जा सके। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) बनकर तैयार हो चुका है, जो पूरी तरह से स्वचालित है।ऐसे होगी संदिग्धों की पहचान वहीं, 3डी रडार उ...