नोएडा एयरपोर्ट की दिल्ली से दूरी कम करने की तैयारी
नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली से दूरी कम करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसके लिए एयरपोर्ट तक प्रस्तावित रुंधी से चोला रेलमार्ग और दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड ट्रेन का एयरपोर्ट में बनने वाले स्टेशन की डीपीआर पर काम तेज हो गया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए काम तेजी से पूरे करने के आदेश दिए। औद्योगिक विकास मंत्री ने पिकप भवन सभागार में यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यशैली बदलने, कॉरपोरेट कल्चर के साथ ही कार्यों का लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य बेहतर बनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.