ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी देकर अड़चनें दूर कर दी हैं। इससे उड़ानें शुरू होने की अंतिम बाधा भी दूर हो गई। सप्ताहभर में विमानों की टिकट बुकिंग सेवा शुरू होने की उम्मीद है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि बकास ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी सोमवार शाम दी गई। यह उड़ानों के लिए अंतिम बाधा थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। अब कंपनी एयरलाइंस और अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर उड़ानों की शुरुआत के लिए तारीख तय करेगी। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर एयरपोर्ट से फ्लाइट टिकट बुकिंग स...