नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड पर एक युवती का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव को गाड़ी से फेंका गया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 23 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को गाड़ी से लाकर सर्विस रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 18 साल के लड...