नोएडा एक्सपो में जरी जरदोजी का जलवा
आगरा, अगस्त 6 -- रेस्त्रां, होटल, रिसॉर्ट आदि आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के लिए हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने एक्सपो का आयोजन नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो में किया है। इस आयोजन में आगरा की जरी जरदोजी आगंतुकों को आकर्षित कर रही है। लोगों को अल्मोड़ा की लोक चित्रकला, देहरादून का मोमबत्ती शिल्प, दिल्ली का पेपर मेशी एवं फ्यूजन क्राफ्ट, गुरुग्राम का ड्राई फ्लावर क्राफ्ट, कोलकाता का ग्रास फाइबर क्राफ्ट, लखनऊ की चिकनकारी और प्रयागराज के गुड़िया एवं खिलौना शिल्प आकर्षित कर रहे हैं। इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एक्सपो के नाम से चल रहे आयोजन का समापन आठ अगस्त को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.